Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में टिकटों को लेकर बैठक हुई आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने तो उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी हैं, लेकिन राष्ट्रीय दल कांग्रेस और बीजेपी इसमें काफी पीछे हैं। हालांकि कांग्रेस ने तो दावा किया है कि इस हफ्ते वो प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देंगे। लेकिन बीजेपी में अभी भी मंथन जारी है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में टिकटों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तरीख का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों पहले से ज्यादा सक्रित हो गई थी। उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसकी अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने में जुटी हुई हैं। इसी को लेकर देहरादून बीजेपी मुख्यालय में रायशुमारी हुई । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाली पार्टी है। यहां बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं के विचार सुने जाते हैं। चुनावी तैयारियों के लिए सभी के विचार जरूरी हैं।