Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

परमानंद महाराज के संन्यास जयंती समारोह में पहुंचे सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में देश के कई बड़े संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने की दिशा में ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसका विरोध कर अपनी संकीर्ण सोच को उजागर कर दिया।