Breaking News
  • राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसालः मुख्यमंत्री
  • हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचानः मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखण्ड कन्क्लेव कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित उत्तराखण्ड कन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में राज्य हित में लिये गये जन कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देने के साथ ही औद्योगिक एवं सीमान्त क्षेत्रों के विकास, पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबन्धन, महिला एवं किसान कल्याण के सम्बन्ध में लिये गये अनेक नीतिगत निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास बिना किसी भेदभाव के राज्य के सभी क्षेत्रों का समान में समग्र विकास का रहा है।