Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

PM मोदी की मां हीरा बेन ने भी ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

नई दिल्ली: देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है. वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली है. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. बता दें कि इससे पहले कोरोना के दूसरे चरण की शुरुआत के दिन प्रधानमंत्री ने भी कोरोना की पहली डोज लगवाई थी. इसके साथ ही कई नेता भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी मां को आज कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लगाई गई है. पीएम ने देश के लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लोग वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं, वो सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं.
बता दें कि 1 मार्च से देश में कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हुआ है, जिसके तहत 60 साल से ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है.
पीएम मोदी ने भी खुद 1 मार्च को कोविड की वैक्सीन लगवाई थी. वो इसके लिए सुबह-सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे थे. यहां उन्हें दो नर्सों ने वैक्सीन लगाई थी. पीएम की तस्वीरें भी सामने आई थीं.