Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

बेहतर स्वास्थ्य सेवा की मांग को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून, न्यूज़ आई। यमुनाघाटी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगो का एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिला और उन्हें क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों में पहले धाम यमुनोत्री में लाखों श्रदालुओं व पर्यटकों का आवागमन होता है लेकिन यमुनोत्री के पहले पड़ाव नगर पालिका बड़कोट से लेकर नैनबाग पुरोला व चिन्यालीसौड़ तक पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। पूरे यमुनाघाटी में कोई महिला डॉक्टर व रेडियोलॉजिस्ट तैनात न होने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुविधाओ के अभाव में लोगो को इलाज के लिए देहरादून की ओर रुख करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यमुनाघाटी में स्वास्थ्य समस्याओ को प्राथमिकता से हल करने की मांग की।
चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को मिले प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बड़कोट व चिन्यालीसौड़ हॉस्पिटलों में तत्काल एक महिला डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासॉउन्ड व एक्सरे मशीन की जरुरत बताई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने समस्याओं को गंभीरता पुर्वक सुनकर सचिव स्वास्थ्य को इस बारे में तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्वास्थ समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह रावत, विनोद राणा आदि लोग शामिल रहे।