Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दिल्ली में बदतर होते जा रहे हैं हालात, अस्पतालों में ICU बेड्स खत्म, ऑक्सीजन की शॉर्टेज

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में हालात हर पल बदतर हो रहे हैं और यहां पर खाली आईसीयू बेड की संख्या सौ से भी कम बची है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के 25,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटों में यहां संक्रमित होने की दर बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है.
सीएम केजरीवाल ने उन्होंने बताया कि बेड और ऑक्सीजन की तेजी से बढ़ती आवश्यकता के बारे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है. हम केंद्र से लगातार संपर्क में हैं और उनसे सहायता प्राप्त कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को दिल्ली में उसके द्वारा संचालित अस्पतालों में 10 हजार बिस्तरों में से कम से कम सात हजार बिस्तर कोविड मरीजों के लिये आरक्षित करने चाहिए और ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए