Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब

नयी दिल्ली। चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने 21 साल बाद एक बार फिर यह खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2000 में भारतीय सुंदरी लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। उनसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं। इजरायल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 21 वर्षीय संधू ने यह खिताब अपने नाम किया।
संधू को वर्ष 2020 की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। सीएनएन न्यूज चैनल के फिलीपींस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक संधू ने 79 प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया।