Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार हो रही है कम

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3231 नये केस सामने आए हैं. यह 1 अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे कम केस है. 1 अप्रैल को 2790 मामलों की पुष्टि हुई थी. संक्रमण दर अब राष्ट्रीय राजधानी में घटकर 5.5 फीसदी हो गई है.
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 3846 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 235 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 4482, सोमवार को 4,524, रविवार को 6456, शनिवार को 6,430, शुक्रवार को 8,506 और बृहस्पतिवार को 10,489 मामले सामने आए थे.