Breaking News
  • मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआईपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु भेजा गया पत्र
  • चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा तैयारियों की नियमित रूप से कर रहे हैं मॉनिटरिंग
  • सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने कसी कमर
  • मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए की समीक्षा
  • मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्याे का लिया जायजा

पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 4194 मरीजों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 18.41 करोड़ वैक्सीन की डोज 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। 18-44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख के लगभग डोज अब तक उपलब्ध कराई गई हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं। 78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से दर्ज किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना की स्थिति पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सात राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और 5- 10 हजार मामलों वाले 6 राज्य हैं। 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे और अब यह 11.12 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसदी हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।