Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

जुलाई में केन्द्र सरकार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देगी कुल 12 करोड़ वैक्सीन

केंद्र सरकार जुलाई महीने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 12 करोड़ डोज देगी. इसमें कोविशील्ड के 10 करोड़ शॉट्स और कोवैक्सीन के 2 करोड़ डोज वितरित होंगे. दरअसल भारत में वैक्सीनेशन के अपने सर्वश्रेष्ठ सप्ताह के रिकॉर्ड के बाद केंद्र सरकार ये फैसला लिया है. क्योंकि 21 जून से 27 जून के बीच देश में हर दिन औसतन 0.6 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है. वहीं जून में 10.6 करोड़ डोज एडमिनिस्ट्रेट की गई हैं. जिसमें से निश्चित रूप से लगभग 4.2 करोड़ डोज को इसी सप्ताह एडमिनिस्ट्रेट किया गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘वैक्सीन की डोज की उपलब्धता के बारे में पहले से जानकारी देने से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने वैक्सीनेशन वितरण की योजना बनाने में मदद मिलती है, और स्लॉट आवंटन, ज्यादा अच्छे तरीके से निर्धारित होता है’. जानकारी के मुताबिक केंद्र ने राज्यों को देने वाली वैक्सीन की डोज की गणना करने के लिए एक पद्धति तैयार की है, जिसमें 18 वर्ष और उससे ज्यादा आयु वर्ग की आनुपातिक आबादी शामिल है. भारत में 16 जनवरी 2021 से अब तक 26.4 करोड़ से ज्यादा लोगों को 37 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार सुबह तक 56.4 करोड़ लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लगा दी गई है. हालांकि, सरकार ने कहा है कि वो वैक्सीनेशन को बढ़ाने की योजना बना रही है.