Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

यूपी में 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे रोज नए सियासी समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं. प्रदेश में जहां बीजेपी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाणी रणभूमि में जाने तो तैयार है तो वहीं विपक्ष अभी तक गठबंधन की राजनीति में उलझता नजर आ रहा है. इस बीच चुनाव से पहले एक और बड़ी खबर आयी है. AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है. ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी का अभी तक सिर्फ ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन है.
ओवैसी ने ट्वीट किया, ”उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:- 1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. 2) हम ओम प्रकाश राजभर साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं। 3) हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है.”