Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

हार के बाद कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर लगातार उठ रहे सवाल

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ट्विटर पर लोग विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं, लेकिन कप्तानी में वह एक बार फिर नाकाम रहे हैं. अब तक विराट कोहली टीम इंडिया को एक भी आईसीसी टूनामेंट की ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं. इतना ही नहीं कोहली एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जिता पाए हैं.
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के लिए विराट कोहली से बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम इंडिया ने रहाणे की कप्तानी में मेलबर्न में जबर्दस्त वापसी की. स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में उतरी. नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की मोर्चे से अगुवाई करते हुए मेलबर्न में शानदार शतक ठोका. इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी.