Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, शासन ने जारी किया आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्य में ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। ब्लैक फंगस से शुक्रवार को महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों ने दम तोड़ा, वहीं रुड़की की एक महिला की हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस तरह ब्लैक फंगस से प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 64 वर्षीय और उत्तराखंड के देहरादून निवासी 65 वर्षीय कोविड संक्रमित को भर्ती कराया गया था। दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती रुड़की की हनुमान कॉलोनी निवासी ब्लैक फंगस से पीड़ित रुड़की निवासी महिला की मौत हो गई।