Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण में किया वृक्षारोपण

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया।
मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम किया जा रहा है। हम सभी को वृक्षारोपण कर इसमें अपना योगदान देना चाहिए। यह विषय हम सब के जीवन से जुड़ा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आज हमने कई घोषणाएं भी की है। राज्य में स्थित समस्त गांवों एवं गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों/जल निकायों, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, उन सब का अगले 01 वर्ष में पुनर्जीवन किया जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलवायु परिवर्ततन सम्बन्धी कार्यों को मुख्यधारा में लाने हेतु राज्य में क्लाईमेंट बजटिंग प्रारम्भ किया जायेगा।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी श्री जगमोहन सुन्द्रियाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक/नोडल अधिकारी ग्रीन इश्यू डा0ॅ एस0डी0 सिंह, अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती ईला गिरी व मुख्य व्यवस्था अधिकारी श्री रंजन मिश्रा उपस्थित थे।