Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

पेड़ हमारी प्राण वायु है, पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोविड-19 से मृतक व्यक्तियों की स्मृति में व राज्य की खुशहाली के लिए लाल पानी बीट स्थित स्मृति वन में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भारत लम्बे समय से प्रकृती संरक्षण का संदेश देता आया है, उसे आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पटल पर आगे बढ़ाया है। आज सभी का फर्ज है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए और पेड़ लगाए सिर्फ किसी दिन पर नही जब संभव हो तब लगाए, क्योंकि पेड़ ही हमें जीवन देते हैं हमारी प्राण वायु है व प्रकृती सुरक्षित है तो हम सुरक्षित है ।
इस अवसर पर फारेस्ट की टीम आशुतोष शर्मा, राजेश व्यास, सतीश रावत, सुधीर राय, सुमति रावत, बबिता, संगीता सकलानी, रीना रांगड़, धर्मेन्द्र, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, संदीप कुड़ीयाल, शैलेन्द्र चौहान, वेचन गुप्ता, नवीन रमोला ,शिव प्रसाद रतूड़ी ,अरुण बिष्ट आदि उपस्थित थे।