Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

परिवहन महासंघ संगठन के प्रतिनिधियों ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल को सौंपा ज्ञापन

देहरादून, न्यूज़ आई: परिवहन महासंघ संगठन के प्रतिनिधियों ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने परिवहन व्यवसायियों की कोविड 19 के कारण हुई बदहाल स्थिति को देखते हुए 2 साल का टैक्स सरकार से माफ करने का ज्ञापन दिया, प्रस्तावित टोल प्लाजा को हटाने को लेकर प्रधान संगठन की और से राजेश व्यास,आशुतोष शर्मा, सतीश रावत में सांसद जी को ज्ञापन दिया जिस पर उन्होने तत्काल भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से फोन पर वार्ता की जिसमें मंत्री जी ने सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आशुतोष शर्मा राजेश व्यास सतीश रावत सुधीर राय सुमति रावत बबिता , संगीता सकलानी रीना रांगड़, धर्मेन्द्र विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, संदीप कुड़ीयाल शैलेन्द्र चौहान, वेचन गुप्ता, नवीन रमोला, शिव प्रसाद रतूड़ी, अरुण बिष्ट आदि उपस्थित थे।