Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग

हल्द्वानी /देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की. मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

खास बात ये रही सीएम धामी ने मंच पर पहुंचते ही बुजुर्गों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे पूरे सभागार में भावुक माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया. सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के निर्माण और विकास में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अतुलनीय है. उनके अनुभव से ही नई पीढ़ी को दिशा मिलती है. सरकार बुजुर्गों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने मंच से सभी बुजुर्ग लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि ‘आपका ये बेटा कभी भी आपके सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षाओं में कोई कमी नहीं आने देगा. आप सब का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.’ उन्होंने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से वो भी मिल जाएगा, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है.
जिन जिलों में वृद्ध आश्रम नहीं हैं, वहां बनाए जाएंगे आश्रम: सीएम धामी ने आगे कहा कि जिस जिले में वृद्ध आश्रम नहीं है, वहां पर आश्रम बनाए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया.