Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री ने दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए इसके कारणों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी इस पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई थी। पुल के एप्रोच रोड का बार-बार क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार निर्माण कार्यों के क्षतिग्रस्त होने से शासकीय धन की बरबादी के साथ ही जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।