Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम नए कोरोना केस

नई दिल्ली: देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हैं लेकिन अभी भी संकट पूरी तरह से थमा नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48,786 नए कोरोना केस आए और 1005 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46148, मंगलवार को 37566 और बुधवार को 45951 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 61,588 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 13,807 एक्टिव केस कम हो गए.