Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

पीएम मोदी ने सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर सरकार ने पेश की मिसाल

देहरादून, न्यूज़ आई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी समेत कई कानूनों को लागू करने के साहसिक फैसलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लिए धामी सरकार ने मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है। इसी तरह, राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी, दंगा नियंत्रण कानून से भी राष्ट्रहित को लेकर साहसिक नीति अपनाई है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती से उत्तराखंड विकास की नई उंचाई छूते हुए, गर्व के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि देश जब देश आजादी का 100 साल मानएगा, तब उत्तराखंड किस ऊंचाई पर होगा, हमें यह रास्ता चुनना है। इसलिए इंतजार किए बिना, हमें अपने रास्ते पर चल पड़ना होगा, भारत सरकार इस यात्रा में हमेशा उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी रहेगी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार के सेब और कीवी के किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान देने पर भी तारीफ की। कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आर्थिक मदद की ट्रैकिंग करना संभव हो रहा है। इसके लिए मैं राज्य सरकार, आरबीआई और सभी स्टेक होल्डरों की प्रशंसा करता हूं।