Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

रजत जयंती: पीएम मोदी ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश, विमोचन करते समय रिबन को अपनी वास्केट की जेब में रखा

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता का बड़ा संदेश दे गए। कार्यक्रम में मंच पर डाक टिकट व कॉफी टेबल बुक के विमोचन के समय उन्होंने स्पेशल कवर पर लगे रिबन हटाने के बाद इधर-उधर नहीं फेंका। बल्कि रिबन को अपनी वास्केट (सदरी) की जेब में रखते गए। स्वच्छता के लिए महा अभियान में जुटे प्रधानमंत्री ने मंच से ही सफाई का बड़ा संदेश दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक और डाक टिकट का विमोचन किया। इस दौरान बुक और स्पेशल कवर के ऊपर लिपटे रिबन को प्रधानमंत्री ने हटाया। इसके बाद उन्होंने रिबन को सीधे अपनी जेब में रख लिया।