Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया ध्वजारोहण

देहरादून, न्यूज़ आई: गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को परेड मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया।
राज्यपाल ने कहा कि पिछला एक वर्ष कोरोना महामारी के कारण सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। इस महामारी के खिलाफ उत्तराखंड सहित पूरे देश ने आत्मविश्वास और संकल्प का प्रदर्शन किया। 16 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में भी कोविड के मामलों में बहुत कमी आई है। 
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की खुशहाली के लिए जरूरी है कि यहां की महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले। प्रदेश सरकार ने आत्म निर्भर उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। 
राज्यपाल ने कहा है कि प्रदेश की ग्रामीण जनता को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। कोविड-19 की चुनौती के बीच राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी कई कार्य किए गए।
हरिद्वार कुंभ के लिए शासन के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि अब जरूरत है कि हमारी युवा पीढ़ी नई प्रगतिशील सोच के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आत्मसात करते हुए नव भारत के निर्माण में शत-प्रतिशत योगदान दे।