Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

भारत आज अपने 72वें गणतंत्र दिवस का मना रहा जश्न, दिल्ली के राजपथ पर निकली परेड

भारत आज अपने 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकली. जहां भारत ने अपनी शक्ति दुनिया के सामने दिखाई. अलग-अलग राज्यों की झलकियों के साथ देश की सेना की ताकत यहां दिखाई दी. साथ ही पहली बार राफेल लड़ाकू विमान ने अपना दम दुनिया के सामने परेड में दिखाया.
राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे. हर बार गणतंत्र दिवस के जश्न से पहले शहीदों को इसी प्रकार श्रद्धांजलि दी जाती है.
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर सबसे पहले हेलिकॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए और उसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी.