Breaking News
  • परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 59 नई बसें, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम होगी परिवहन सेवाएं
  • सीएम ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की.
  • मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार समाज के कमजोर, एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क
  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब पहले से अधिक होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज यानी 16 सिंतबर को जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन को प्रदेश में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरसमेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर ट्वीट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।