Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

CM Dhami Birthday: गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया।