Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे से पहले गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले प्रेसवार्ता कर विभिन्न विभागों में 22340 पदों पर नियुक्तियां और कोविड महामारी से प्रभावित व्यवसायों को दो हजार करोड़ की राहत दिए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अगले छह माह के भीतर नियुक्तियां देगी। प्रेसवार्ता में सीएम ने इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन और इस्तीफे के सवाल पर कुछ नहीं बोला था और अपनी बात कह कर सीधे निकल गए थे। 
शुक्रवार देर रात सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आननफानन बुलाई गई पत्रकारवार्ता में सीएम तीरथ सिंह रावत ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना काल में सरकार ने लोगों को 1298 करोड़ से ज्यादा की सहायता दी है।