Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

कोरोना संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए, दो की मौत

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 108 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, एक्टिव केस की संख्या घटकर 1900 से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 21082 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में एक, चमोली में चार, चंपावत में एक, देहरादून में 49, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 13, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में पांच और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 488 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 361 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1864 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7327 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले और एक की मौत हुई है। कुल मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है। जबकि 99 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में तीन नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। वहीं, एम्स में एक मरीज ने इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस मरीजों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है, जिसमें 242 मरीज दूसरे राज्यों से हैं। मरने वालों की संख्या 99 हो गई है। जबकि 103 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।