Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

देहरादून,न्यूज़ आई : उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने डा. राकेश कुमार के इस्तीफे की पुष्टि की। पद पर डेढ़ साल रहने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। जबकि उनका कार्यकाल छह साल का होना था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार का डेढ़ साल का कार्यकाल खासा चर्चाओं में रहा। सरकार ने जिस तेजी और पारदर्शिता के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की भर्तियां थमाई थी, उस हिसाब से भर्तियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।