Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने ली राहत कार्यों की फीड बैक

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्यों के लिए स्थापित कॉल सेंटर पूर्व की भांति कार्य कर रहे है और बूथ स्तर तक जुड़े है।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में जिलध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राहत कार्यों में मदद के लिए दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने तत्काल टीमों का गठन कर प्रभावित स्थलों में पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट,कपड़े और जरूरी सामान जरुरतमन्दो को मुहैया कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़ी है और हर जरुरतमन्द तक मदद के हाथ पहुचेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। राहत व बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए सीएम धामी ने बचाव कार्य की समीक्षा भी की।