Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

शिक्षा विभाग में जिला समन्वयकों को अब आउटसोर्स से भरने की तैयारी

देहरादून, न्यूज़ आई : शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर कार्यरत 78 प्रवक्ताओं को हटाकर इन पदों को अब आउटसोर्स या बाह्य प्रतिनियुक्ति से भरने की तैयारी है। शासन ने शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद राज्य परियोजना निदेशक से इसके लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव मांगा है।

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में कहा, जिला समन्वयक का पद विभागीय प्रतिनियुक्ति का पद न होकर बाह्य प्रतिनियुक्ति का पद है। इसके बावजूद समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक के पदों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संवर्ग के 78 शिक्षक कार्यरत हैं।

बाह्य प्रतिनियुक्ति से किए जाने के निर्देश
इन पदों पर अधिकतर विज्ञान वर्ग के प्रवक्ताओं की तैनाती से माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शासन ने कहा, जिला समन्वयकों की तैनाती आउटसोर्स या बाह्य प्रतिनियुक्ति से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव ने कहा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर नियमानुसार आउटसोर्स या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती के लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।