Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सीएम ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर की प्रदेशवासियों की स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष ध्यान है। सुदूर गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दो वर्षाे के अन्तराल में कोरोना महामारी से पूरी मानवता पीड़ित रही है। यद्यपि अब कोरोना का प्रभाव काफी कम हो गया है किन्तु अभी पूर्ण रूप से समाप्त नही हुआ है। कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के व्यापक प्रयास किये गये हैं इसका प्रभाव धरातल पर दिखाई देने लगा है।