Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

रूद्रपुर/देहरादून, न्यूज़ आई । मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुद्धवार को मण्डलायुक्त के जिला कार्यालय पहुॅचने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके पश्चात मण्डलायुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी ने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और प्रतीक स्वरूप रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।
मण्डलायुक्त ने जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपदा से बचाव के उपकरणों की जानकारी ली व मोबाईल फोन से आपदा कन्ट्रोल रूम में स्थापित टोल फ्री नम्बर डायल करके भी देखा। उसके उपरांत उन्होने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न माह में हुई रजिस्ट्रियों की गहनता से जॉच की। उन्होंने रजिस्ट्रियों के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारियों के लिए निर्देश दिये कि वे भूमि का मौका मुआयना अवश्य करें ताकि किसी भी दशा में राजस्व की चौरी न हो सके। उन्होंने जिला कार्यालय में भूलेख अधिष्ठान एवं खाम कक्ष निरीक्षण के दौरान विभिन्न पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि कृषि, उद्योग हेतु अनुमति पंजिकाओं को अद्यतन किया जाये तथा अनुसूचित जाति भूमि अनुमति सम्बन्धी दस्तावेजों को भी अपडेट किया जाये। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार निरीक्षण के दौरान दाखिल-बदर पंजिका, अधियाचन पंजिका, ग्राम पसरवरखेड़ा का बस्ता एवं सूची का गहनता से निरीक्षण किया व जिला कार्यालय की स्थिति एवं नक्शे की भी गहनता से जानकारी ली। इसके उपरान्त उन्होंने शस्त्र अनुभाग का भी निरीक्षण किया। उन्होने जनपद में जारी किये गये शस्त्रों के लाईसेंस, नवीनीकरण व शस्त्रों की दुकान की विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होने कहा कि आम जन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी मनीष बिष्ट, तहसीलदार नितेश डागर, सीएमओ डॉ0 सुनीता चुफाल रतूड़ी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।