Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सीसीआर में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के सीसीआर में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ेगा। मेले को सुगम और सरल बनाया जाएगा। मेले की लिए बजट की कोई कमी नहीं है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो समय बचा है उस पर सभी विभाग काम करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई थी। इस साल उनका इससे भी भव्य स्वागत किया जाएगा।