Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।उनकी यह यात्रा जन जागरूकता उत्पन्न करने में कारगर साबित होगी।