Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बिना मेडल विसर्जित किए वापस लौटे पहलवान, नरेश टिकैत के समझाने के बाद लौटे पहलवान

देहरादून,न्यूज़ आई : महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में आज  विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया गंगा में मेडल प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे। लेकिन श्री गंगा सभा ने हरकी पैड़ी पर मेडल विसर्जन करने से उन्हें रोक दिया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा है कि हरकी पैड़ी सनातन का पवित्र तीर्थ स्थल है। पहलवान स्नान करें। दानपुण्य कार्य करें। लेकिन मेडल विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। हरकी पैड़ी को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। नितिन गौतम ने बयान जारी करते हुए पहलवानों के मेडल विसर्जन पर आपत्ती जताई है। निंदा करते कहा है कि श्री गंगा सभा पहलवानों के इस कृत्य का बहिष्कार करती है। हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की आस्था और अस्थि विसर्जन का क्षेत्र है, न कि मेडल विसर्जन का। हरिद्वार में सभी जगह पर गंगा जी प्रवाहित हैं। पहलवान हरकी पैड़ी छोड़कर अन्य जगह अपना कार्य कर सकते हैं। तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए मेडल विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत पहलवानों से मिलने मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक पहलवानों को समझाया। उन्होंने पहलवानों को आश्वासन दिया कि वह पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए वार्ता करेंगे। नरेश टिकैत की बात मानने के बाद पहलवान करीब पौने दो घंटे के बाद वापस दिल्ली लौट गए।