Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

यूपीएचसी, माजरा में 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं का हुआ टीकाकरण

देहरादून, न्यूज़ आई: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा हैं। इसी क्रम में यूपीएचसी, माजरा (अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर) देहरादून में 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को टीका लगाया जा रहा हैं, वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थकर्मियों ने बताया की केंद्र पर 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी जा रही हैं.
टीकाकरण के दौरान 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं की लम्बी कतार यहाँ पर देखने को मिली साथ ही टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थकर्मियों द्वारा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से युवाओं को कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी जा रही हैं, वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थकर्मियों ने बताया की हमारे केंद्र पर रोज़ाना 200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. प्रदेश में 29 दिनों के भीतर 18 से अधिक उम्र के 3.99 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
इस दौरान (पीएचएम) अशोक भट्ट, (फार्मासिस्ट) अनुपमा शाह, (एएनम) ममता बरसवाल, (एएनम) कुसुम रावत और मोहित कुमार की टीम टीकाकरण केंद्र पर मौज़ूद रही।