Breaking News
  • राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसालः मुख्यमंत्री
  • हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचानः मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

दिल्ली अग्निकांड प्रकरण में शेफ केशव नेगी गिरफ्तारी मामला, सीएम धामी ने रेखा गुप्ता से की बात

देहरादून, न्यूज़ आई : दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है. इस संबंध में आज सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की है. दिल्ली की मुख्यमंत्री से बातचीत में सीएम धामी ने मामले की पारदर्शी जांच की बात कही है.

सीएम धामी ने बताया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनकी बातचीत सार्थक रही. दिल्ली की सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा इस मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी. सीएम धामी ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी. साथ ही सीएम धामी ने शेफ केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात की. सीएम धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया है. सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. उनकी मदद करना हमारा फर्ज है. सीएम धामी ने कहा दिल्ली पुलिस मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण मामले की सही जांच करेगी. इसमें किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा. उन्होंने कहा उनकी सरकार केशव नेगी के परिवार की रह संभव मदद करेगी.