Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सौंपा 10 लाख का चेक

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को विधानसभा में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक राकेश कुमार खाली ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का सहयोग मिल रहा है।
हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक राकेश कुमार खाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी कम्पनी के द्वारा टिहरी पीएसपी 1000 मेगावाट, विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना 444 मे.वा. तथा तपोवन विष्णुगाड परियोजना 520 मे.वा. के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन गौचर को क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र भट्ट, श्री भरत सिंह चौधरी भी उपस्थित थे।