Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्य सचिव ने मानसून सीजन को लेकर जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे चारधाम यात्रा, हीटवेब और मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।  आपदा नियंत्रण कक्ष में हुुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय किए जाएं और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है। साथ ही यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।