Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा
  • मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी, 3000 मी. का होगा रनवे

देहरादून, न्यूज़ आई : पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता अब साफ हो गया है। राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) ने परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की करीब 375.33 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट का रनवे 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर किया जाएगा। इससे यहां बड़े विमानों के संचालन की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाले राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कुमाऊं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे पर्यटन, उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों के लिए बेहतर हवाई सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply