Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी ।