Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply