मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी
देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे।
