Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, दस दिन में तीसरी बार दाम बढ़ाए

देहरादून, न्यूज़ आई: सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग पांच रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद देहरादून में पेट्रोल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 93.18 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा दून में सीएनजी के दामों में भी प्रति किलो तीन रुपये बढ़ाए गए हैं, इसके बाद दून में सीएनजी 97 रुपये किलो बिक रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। निजी वाहन चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ सकता है।