Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
  • अनुपूरक बजट में आत्म निर्भर, विकसित और समृद्ध उत्तराखण्ड की सोच: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नाम गैरसैंण में एक साल में दो सत्र चलाने का रिकॉर्ड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा में पेश किया ₹ 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है

हरिद्वार में सीएम धामी ने की कांवड़ियों की चरण वंदना

हरिद्वार /देहरादून, न्यूज़ आई : धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों शिव भक्तों के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है. सरकार के लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस भी शिव भक्तों की सेवा में लगी हुई है. सीएम धामी जहां खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी कराई जा रही है. फिर भी कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं जहां कुछ कांवड़िए उत्पात मचाकर यात्रा का माहौल खराब कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए आयोजित चरण वंदना कार्यक्रम और भजन संध्या में शिरकत की. सीएम ने सम्मान स्वरूप कांवड़ियों को गंगाजल, रुद्राक्ष, माला, फल आदि भेंट कर उनका स्वागत किया. सीएम धामी ने इसे भगवान भोलेनाथ की सेवा के बराबर बताया. हरिद्वार कांवड़ मेले के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को ओम पुल के निकट गंगा के तट पर पहुंचे. यहां विभिन्न प्रदेशों से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया और उनकी यात्रा मंगलमय हो, इसकी कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवभक्तों का स्वागत अभिनंदन करके ऐसा लगता है, जैसे हम भगवान भोलेनाथ की सेवा कर रहे हों. सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे देशभर के शिव भक्त कांवड़िए भाई बहन करोड़ों की संख्या में मां गंगा का जल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं. उन्होंने कहा कि शिव भक्त सैकड़ों किमी की पैदल कठिन यात्रा करके अपने शिवालयों तक पहुंचते हैं. देवभूमि में सरकार उनका स्वागत अभिनंदन करती है. सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ मेला उत्तराखंड वासियों के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक उत्सव है, जिसमें देशभर से लाखों शिवभक्त शामिल होते हैं. सीएम धामी ने बताया कि अभी तक 1 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हो चुके हैं.