Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

एफआरआई घूमने वालों के लिए खुशखबरी, चार महीने बाद पर्यटकों के लिए खुला एफआरआई

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रसिद्ध वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) करीब चार महीने बाद सोमवार से फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. जनवरी के अंत में मरम्मत कार्य और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए एफआरआई को अस्थायी रूप से बंद किया गया थाय अब नई सुरक्षा व्यवस्था और सख्त नियमों के साथ पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा. एफआरआई प्रशासन ने 25 मई 2026 से लागू होने वाली नई शुल्क दरों की घोषणा कर दी है. नई व्यवस्था के तहत भारतीय पर्यटकों को संस्थान परिसर में प्रवेश के लिए 100 रुपये प्रत व्यक्ति शुल्क देना होगा. विदेशी नागरिकों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. पहले भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क करीब 20 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए लगभग 150 रुपये था. वाहनों के प्रवेश शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. दोपहिया वाहन के लिए 50 रुपये निजी कार और टैक्सी के लिए 150 रुपये, ऑटो रिक्शा के लिए 100 रुपये तथा बस और ट्रक के लिए 300 रुपये शुल्क तय किया गया है. बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने वालों पर 1000 रुपये प्रति व्यक्ति का जुर्माना लगाया जाएगा. एफआरआई के संग्रहालयों के भ्रमण शुल्क में भी बड़ा बदलाव किया गया है.

भारतीय वयस्क पर्यटकों को संग्रहालय देखने के लिए 150 रुपये और विदेशी नागरिकों को 1500 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, स्कूल समूहों के बच्चों के लिए 30 रुपये प्रति बच्चा और कॉलेज छात्रों के लिए 50 रुपये प्रति छात्र शुल्क निर्धारित किया गया है.