Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया

देहरादून, न्यूज़ आई । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी को पार्टी संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी के कारण कांग्रेस पार्टी से तत्काल प्रभाव से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने महेश जोशी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई जालसाजी एवं अनर्गल बयानबाजी का स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी से छः वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि महेश जोशी प्रदेश प्रभारी जी एवं पार्टी नेतृत्व के विरूद्ध सोशल मीडिया में सार्वजनिक रूप से की गई अनर्गल बयानबाजी को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि महेश जोशी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अनर्गल बयानबाजी करते आ रहे हैं जिसे प्रदेश जिसका संज्ञान लेते हुए कांग्रेस संविधान की धारा 19 (च) (4) के अन्तर्गत उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि महेश जोशी द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नाम से पोस्ट की गई सोशल मीडिया के सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रीतम सिंह से दूरभाष पर वार्ता की गई जिसमें उन्होंने असहमति जताते हुए इसे महेश जोशी का व्यक्तिगत बयान बताया। विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी तथा सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के नाम का इस्तेमाल करने के लिए उनके खिलाफ साइबर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई भी करेगी। विजय सारस्वत ने कहा कि पार्टी में ऐसी अनुशासनहीनता को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा चाहे कोई कितना भी बड़ा कार्यकर्ता क्यों न हो यदि वह पार्टी संगठन अथवा वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी करते है तो उसके खिलाफ पार्टी अनुशासन के तहत कडी कार्रवाई की जायेगी।