Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई । चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र स्थापित किया है। बुधवार को हरिद्वार के पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए तीन कांउटरों पर यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराना भी शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोले जाने को लेकर सचिव पर्यटन से अनुरोध किया था। जिस पर सचिव पर्यटन द्वारा सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई थी। सचिव पर्यटन के निर्देश पर पीसीएस अधिकारी श्री अरविंद पांडेय द्वारा हरिद्वार पहुंचकर पंजीकरण केंद्र की स्थापना करवाई गई। केंद्र में फिलहाल 03 काउंटर लगाए गए हैं। इसके पश्चात उन्होंने ऋषिकेश आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र का भी मौका निरीक्षण किया। हरिद्वार में स्थापित नए पंजीकरण केंद्र से चारधाम यात्रा हेतु अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन हरिद्वार के कांउटर से यात्रियों ने पंजीकरण कराना शुरु कर दिया। नए पंजीकरण केंद्र के कारण ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।