Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग लोक भवन में होगी जहां मुख्यमंत्री का कार्यालय है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि मंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ फिल्म देखेंगे। ये फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह मानुषी की डेब्यू फिल्म है।दोनो स्टार हाल ही में फिल्म की सफलता के लिए काशी विश्वनाथ की पूजा के लिए वाराणसी गए थे। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है।