Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

हमारा लक्ष्य अगले सीजन में मजबूत वापसी करना है: रोहित शर्मा

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन के लिए यह एक सीजन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वे आईपीएल 2022 में अंतिम स्थान पर रहे। साथ कहा कि टीम में एकता है और हमारा लक्ष्य अगले सीजन में मजबूत वापसी करना है। आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए सबसे खराब सीजन साबित हुआ, जिसमें टीम ने सिर्फ चार लीग मैच जीते और 10 में हारकर 10वें स्थान पर रहे। गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले वर्ष में ही खिताब हासिल किया, जिसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडरहार्दिक पांड्या कप्तान थे। उन्होंने कहा, यह सीजन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन हम यहां से सीख कर दमदार वापसी करना चाहते हैं। यह देखना बहुत अच्छा था कि टीम एक साथ कैसे रही और एक-दूसरे का समर्थन करती रही। अब यह इस बारे में है कि हम अगले सीजन को कैसे देखते हैं और हम कैसे तैयारी करते हैं। हम उच्च स्तर पर समाप्त करने में कामयाब रहे और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था। हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।